सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

River लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजस्थान की नदियां - Rivers Of Rajasthan

1) चम्बल नदी -  इस नदी का प्राचीन नाम चर्मावती है। कुछ स्थानों पर इसे कामधेनु भी कहा जाता है। यह नदी मध्य प्रदेश के मऊ के दक्षिण में मानपुर के समीप जनापाव पहाड़ी (616 मीटर ऊँची) के विन्ध्यन कगारों के उत्तरी पार्श्व से निकलती है। अपने उदगम् स्थल से 325 किलोमीटर उत्तर दिशा की ओर एक लंबे संकीर्ण मार्ग से तीव्रगति से प्रवाहित होती हुई चौरासीगढ़ के समीप राजस्थान में प्रवेश करती है। यहां से कोटा तक लगभग 113 किलोमीटर की दूरी एक गार्ज से बहकर तय करती है। चंबल नदी पर भैंस रोड़गढ़ के पास प्रख्यात चूलिया प्रपात है। यह नदी राजस्थान के कोटा, बून्दी, सवाई माधोपुर व धौलपुर जिलों में बहती हुई उत्तर-प्रदेश के इटावा जिले मुरादगंज स्थान में यमुना में मिल जाती है। यह राजस्थान की एक मात्र ऐसी नदी है जो सालोंभर बहती है। इस नदी पर गांधी सागर, राणा प्रताप सागर, जवाहर सागर और कोटा बैराज बांध बने हैं। ये बाँध सिंचाई तथा विद्युत ऊर्जा के प्रमुख स्रोत हैं। चम्बल की प्रमुख सहायक नदियों में काली, सिन्ध, पार्वती, बनास, कुराई तथा बामनी है। इस नदी की कुल लंबाई 965 किलोमीटर है। यह राजस्थान में कुल 376 क...

MCQ - राजस्थान की नदियां - Rivers Of Rajasthan

MCQ - राजस्थान की नदियां  Rivers Of Rajasthan प्रश्न-  ' कांठल की गंगा ' और ' कामधेनु ' के नाम से प्रसिद्ध नदियों के लिए सही सुमेलित युग्म कौन-सा है ? (1) बनास और काली सिंध (2) लूणी और परवन (3) जोजरी और बाण गंगा (4) माही और चम्बल प्रश्न-  कोसी एवं कालीसिन्ध नदियाँ जिस प्रवाह-तंत्र से जुड़ी हैं , वह है- (1) सिन्ध नदी (2) आन्तरिक प्रवाह ( 3 ) ब्रह्मपुत्र नदी (4) गंगा नदी   प्रश्न-  बाँसवाड़ा जिले में खांदू के निकट कौनसी नदी प्रवेश करती है ? (1) माही (2) साबरमती (3) सोम (4) चम्बल  प्रश्न-  कोटा व बाराँ की सीमा बनाकर बहने वाली नदी है- (1) आहू (2) कालीसिंध (3) परवन (4) पार्वती प्रश्न-  नदी व उसके किनारे पनपी प्राचीन सभ्यताओं के निम्न युग्मों से असंगत युग्म कौनसा है ? (1) बेड़च   -   आहड़ सभ्यता (2) सरस्वती- सिंधु सभ्यता (3) कोठारी   -   बागोर सभ्यता (4) काँतली   -   पाषाणकालीन सभ्यता व्याख्या - गणेश्वर (नीम का थाना) में काँतली नदी के किनारे ताम्र युगीन गणेश्वर सभ्यता विकसित हुई थी। प्रश्न-  बस...