MCQ 4 - राजस्थान का परिचय (असंगत युग्म - व्याख्या सहित )
- Rajasthan's Introduction
प्रश्न - निम्र में से कौनसा युग्म असंगत है?
(1) राज्य के प्रथम पुलिस महानिरीक्षक- पी. बनर्जी
(2) राज्य के प्रथम पुलिस महानिदेशक- रघुनाथ सिंह
(3) राज्य के प्रथम सतर्कता आयुक्त- आर. के. नायर
(4). राज्य के प्रथम मुख्य न्यायाधीश- के. राधाकृष्णन
व्याख्या- राजस्थान उच्च न्यायालय के प्रथम मुख्य न्यायाधीश जस्टिस कमल कान्त वर्मा बने थे।
प्रश्न - निम्न में से कौनसा युग्म असंगत है?
(1) पद्मभूषण से सम्मानित प्रथम पुरुष - कँवरसेन
(2) पद्मविभूषण से सम्मानित प्रथम पुरुष- घनश्याम दास
(3) परमवीर चक्र विजेता प्रथम व्यक्ति - मेजर पीरूसिंह
(4) अशोक चक्र विजेता प्रथम व्यक्तित्व - मूलसिंह
व्याख्या- अशोक चक्र करने पहले राजस्थानी सैनिक हवलदार शम्भूसिंह थे।
प्रश्न -राजस्थान के संदर्भ में निम्न में से असंगत युग्म कौनसा है ?
(1) प्रथम विधानसभाध्यक्ष- ताराभंडारी
(2) प्रथम निर्वाचित मुख्यमंत्री - टीकाराम पालीवाल
(3) सर्वाधिक कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री - मोहनलाल सुखाड़िया
(4) प्रथम मुख्य सचेतक - मथुरा दास माथुर
व्याख्या- राजस्थान विधानसभा के पहले अध्यक्ष श्री नरोत्तम लाल जोशी बने थे।
प्रश्न - कौनसा युग्म असंगत है?
क्षेत्र प्राचीन नाम
(1) हनुमानगढ़ - भटनेर
(2) धौलपुर - श्रीपंथ
(3) बैराठ - विराट
(4) भीनमाल - श्रीमाल
प्रश्न -निम्न में से असंगत युग्म कौनसा है?
(1.) राजस्थान का लौह पुरुष_ गोकुलभाई भट्ट
(2) राजस्थान का नृसिंह_ भक्त कवि दुर्लभ
(3) वागड़ की मीरा_गवरी बाई
(4) राजस्थान की राधा_ मीरा बाई
व्याख्या- 'राजस्थान का लौहपुरुष' उपनाम से स्व. श्री दामोदरलाल व्यास प्रसिद्ध है। गोकुलभाई भट्ट 'राजस्थान के गाँधी' के उपनाम से जाने जाते हैं।
प्रश्न -निम्न में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है ?
(1) बाँसवाड़ा_सौ द्वीपों का शहर
(2) अजमेर_राजस्थान का हृदय
(3) गंगानगर_राजस्थान का अन्नागार
(4) चित्तौड़गढ़_राजस्थान का जिब्राल्टर
व्याख्या- चित्तौड़गढ़ को राजस्थान का गौरव कहते हैं। यह गढ़ों का सिरमौर भी कहलाता है। राजस्थान का जिब्राल्टर तारागढ़ दुर्ग (अजमेर) कहलाता है।
प्रश्न -निम्न में से कौनसा युग्म सही सुमेलित है?
(1) गंगानगर_ राजस्थान की उत्तरी सीमा
(2) रावतभाटा _अणु नगरी
(3) भरतपुर_राजस्थान का सिंह द्वार
(4) भिण्डदेवरा_ राजस्थान का खजुराहो
व्याख्या- गंगानगर को राजस्थान का अन्नागार कहते हैं। राजस्थान की उत्तरी सीमा का प्रहरी भटनेर दुर्ग (हनुमानगढ़) कहलाता था। राजस्थान का सिंहद्वार अलवर तथा भिंडदेवरा राजस्थान का मिनि खजुराहो कहलाता है। राजस्थान के खजुराहो के रूप में किराडू प्रसिद्ध है।
प्रश्न -विभिन्न देशी रियासतों एवं उनके राजस्थान में शामिल होने को तिथियों का कौनसा युग्म सही नहीं है?
(1) जयपुर 30 मार्च, 1949
(2) टोंक- 25 मार्च, 1948
(3) जोधपुर- 30 मार्च, 1949
(4) किशनगढ़- 18 मार्च, 1948
व्याख्या- किशनगढ़ रियासत 25 मार्च, 1948 को राजस्थान संघ में शामिल हुई थी।
प्रश्न -राजस्थान गठन के विभिन्न चरणों एवं तत्संबंधी तिथियों का निम्न में से असंगत युग्म कौनसा है ?
गठन का चरण तिथि
(1) प्रथम चरण- 18 मार्च, 1948
(2) द्वितीय चरण-25 मार्च, 1948
(3) तृतीय चरण- 25 मार्च,1949
(4) चतुर्थ चरण-30 मार्च, 1949
व्याख्या- राजस्थान गठन के तृतीय चरण में 18 अप्रैल, 1948 को राजस्थान संघ में उदयपुर रियासत का विलय हुआ तथा उसका नाम संयुक्त राजस्थान रखा गया।
प्रश्न -निम्न में से असंगत युग्म कौनसा है?
प्रचलित नाम क्षेत्र
(1) थली - बीकानेर-गंगानगर व चूरू का मरुस्थलीय भाग
(2) भोरट - गोगून्दा (उदयपुर) व कुंभलगढ़, राजसमंद)का क्षेत्र
(3) मेरवाड़ा- अजमेर व राजसमंद का दिवेर क्षेत्र
(4) माल- भीलवाड़ा व टोंक जिले का भू-भाग
व्याख्या- माल क्षेत्र राज्य के दक्षिणी-पूर्वी पठारी भू-भाग को कहा जाता है।
प्रश्न -राज्य के वर्तमान शहर/क्षेत्रों एवं पूर्व में प्रचलित उनके नामों के निम्न युग्मों में से कौनसा सही नहीं है?
शहर / क्षेत्र प्राचीन नाम
(1) अजमेर- अजयमेरू
(2) सांभर व आसपास का क्षेत्र- सपादलक्ष
(3) चुरू, सीकर व झुंझुनूँ का क्षेत्र- शेखावाटी
(4) अलवर राज्य का उत्तरी भाग- मांड
व्याख्या - अलवर राज्य का उत्तरी भाग प्राचीन समय में कुरु प्रदेश कहलाता था तथा माँड क्षेत्र जैसलमेर को कहते थे।
प्रश्न -राजस्थान क्षेत्र के विभिन्न भागों एवं उनके प्रचलित नामों को सुमेलित कीजिये-
प्राचीन नाम क्षेत्र
अ. हाड़ौती a. जयपुर-टोंक व आसपास का क्षेत्र
ब. ऊपरमाल b. कोटा-बूँदी-झालावाड़-बाराँ
स. ढूंढाड़ c. प्रतापगढ़
द. देवलिया d. भीलवाड़ा व चित्तौड़
अ ब स द
(1) a b c d
(2) b d a C
(3) a c d b
(4) b d c a
प्रश्न -राजस्थान के वर्तमान क्षेत्रों के प्रचलित नामों के साथ का निम्न में से कौनसा जोड़ा सही नहीं है?
प्रचलित नाम क्षेत्र
(1) आर्बुद। सिरोही व आबू क्षेत्र
(2) मेवात अलवर व आसपास का क्षेत्र।
(3) गिरवा बाँसवाड़ा का दक्षिणी क्षेत्र
(4) मेवल डूंगरपुर-बाँसवाड़ा का कुछ क्षेत्र
व्याख्या- उदयपुर शहर व आसपास के क्षेत्र को स्थानीय भाषा में गिरवा भी कहते हैं।
प्रश्न -निम्न में असुमेलित है
(1) राज्य पशु चिंकारा
(2) राज्य वृक्ष- खेजड़ी
(3) राज्य पुष्प - रोहिड़ा
(4) राज्य पक्षी -मोर
व्याख्या- राजस्थान का राज्य पक्षी गोडावण है। मोर हमारा राष्ट्रीय पक्षी है।
प्रश्न -निम्न में कौनसा युग्म असंगत है?
(1) सर्वाधिक आर्द्र स्थान - भोरठ का पठार
(2) सर्वाधिक आर्द्र जिला - झालावाड़
(3) सर्वाधिक शुष्क स्थान- फलौदी (जोधपुर)
(4) सर्वाधिक गर्म स्थान चूरू
व्याख्या- राजस्थान का सर्वाधिक आर्द्र स्थान माउण्ट आबू (सिरोही) है।
प्रश्न -राजस्थान के विभिन्न नगरों एवं उनके प्राचीन प्रचलित नामों का कौनसा युग्म असुमेलित है ?
नगर/कस्बा प्राचीन नाम
(1) ओसियां - उपकेशपट्टन
(2) करौली - गोपालपाल
(3) जयपुर - जयनगर
(4) जैसलमेर - थली
प्रश्न -निम्न में से असंगत है
(1) राज्य की प्रथम महिला मुख्यमंत्री_वसुंधरा राजे
(2) राज्य की प्रथम महिला राज्यपाल _प्रतिभा पाटिल
(3) राज्य को प्रथम महिला विधानसभाध्यक्ष_सुमित्रासिंह
(4) राज्य की प्रथम महिला विधानसभा उपाध्यक्ष - कांता भटनागर
व्याख्या- राज्य की पहली महिला विधानसभा उपाध्यक्ष श्रीमती तारा भण्डारी थी। कान्ता भटनागर राजस्थान राज्य मानवाधिकार आयोग की प्रथम अध्यक्ष थी।
प्रश्न -निम्न को सुमेलित कीजिए
क्षेत्र उपनाम
अ. भैंसरोड़गढ़ दुर्ग a. राजस्थान का वैल्लोर
ब. टोंक b. नवाबों का शहर
स. झालरापाटन c. राजस्थान का नागपुर
द. झालावाड़ d. घंटियों का शहर
अ ब स द
1 a b c d
2 a b d c
3 a c b d
4 b a c d
प्रश्न -प्रदेश के विभिन्न स्थलों एवं उनके प्रचलित उपनामों का कौनसा जोड़ा सुमेलित नहीं है?
नगर उपनाम
(1) दिवेर मेवाड़ का मैराधन
(2) रेड (टोंक) प्राचीन भारत का टाटानगर
(3) किराडू राजस्थान का खजुराहो
(4) हल्दीघाटी राजस्थान का वैल्लोर
व्याख्या- हल्दीघाटी को राजस्थान की धर्मोपोली' कहा जाता है। राजस्थान के वैल्लोर नाम से भैंसरोड़गढ़ दुर्ग प्रसिद्ध है।
प्रश्न -राजस्थान को विभिन्न देशी रियासतों को उनके राजस्थान में शामिल करने की तिथि से सुमेलित कीजिए-
देशी रियासत शामिल करने की तिथि
अ. जैसलमेर a. 25 मार्च, 1948
ब. उदयपुर b. 30 मार्च, 1949
स. झालावाड़ c. 15 मई, 1949
द. अलवर d. 18 अप्रैल, 1948
अ ब स द
(1) c a b d
(2) b d a c
(3) b a d c
(4) a c b d
प्रश्न - राजस्थान गठन के विभिन्न चरणों व उनके नामों को सुमेलित कीजिए-
चरण प्रदत्त नाम
अ. प्रथम चरण a. वृहत् राजस्थान
ब. द्वितीय चरण b. मत्स्य संघ
स. तृतीय चरण c. संयुक्त राजस्थान
द. चतुर्थ चरण d. राजस्थान संघ
अ ब स द
(1) b c d a
(2) c b a d
(3) b d c a
(4 ) b a c b
प्रश्न -राजस्थान गठन के विभिन्न चरणों को उनकी तिथि से सुमेलित कीजिए
गठन का चरण तिथि
अ. मत्स्य संघ a. 18 अप्रैल, 1948
ब. वृहत राजस्थान b. 18 मार्च, 1948,
स. राजस्थान संघ c. 30 मार्च, 1949
द. संयुक्त राजस्थान d. 25 मार्च, 1948
अ ब स द
(1) b c a d
(2) b c d a
(3)a c b d
(4)a c d b
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें