सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

MCQ 2 - राजस्थान का परिचय (व्याख्या सहित ) - Rajasthan's Introduction

MCQ 2 - राजस्थान का परिचय 

Rajasthan's Introduction

  प्रश्न - राज्य का वह जिला कौनसा है, जिसकी सीमा सर्वाधिक जिलों से मिलती है ?

(1) जयपुर 

(2) पाली 

(3) अजमेर 

(4) भीलवाड़ा 

व्याख्या- पाली जिले की सीमा राज्य के 8 जिलों से मिलता है। ये जिले- सिरोही, जालौर, बाड़मेर‌, जोधपुर, नागौर, अजमेर, उदयपुर व राजसमंद है


 प्रश्न - प्रश्न - सिरोही रियासत का अधिकांश भाग राजस्थान गठन के छठे चरण में शामिल किया गया। इसके राजस्थान में शामिल करने की स्वीकृति कब मिली थी?

(1) जनवरी, 1950 

(2) 30 मार्च, 1949

(3) 15 मार्च, 1949 

(4) 15 मई, 1949   

 व्याख्या सिरोही रियासत की आबू-दिलवाड़ा तहसीलों को राजस्थानियों के विरोध के बावजूद सरदार पटेल के प्रभाव के कारण बम्बई प्रान्त में मिलाया गया परन्तु राजस्थान के स्वतंत्रता सेनानियों यथा गोकुलभाई भट्ट व अन्यों की पुरजोर मांग के बाद नवम्बर, 1956 को इन्हें राजस्थान में शामिल किया गया।


 प्रश्न - निम्न में से असंगत युग्म कौनसा है ?

(1) सर्वाधिक ठंडा स्थान- माउन्ट आबू

(2) सर्वाधिक लू व आँधीवाला जिला - जैसलमेर

(3) राज्य के सबसे नजदीक बंदरगाह- कांडला

(4) सर्वाधिक वर्षा वाला जिला झालावाड़

 

व्याख्या- राजस्थान में गंगानगर जिले में सर्वाधिक लू व आँधिया चलती हैं।


 प्रश्न - निम्न में से असंगत पुग्म कौनसा है ?

(1) राजस्थान राजस्व मंडल- अजमेर

(2) राजस्थान उच्च न्यायालय मुख्यालय- जयपुर 

(3) राजस्थान लोक सेवा आयोग -अजमेर

(4) मुख्यालय राज्य खान विभाग- उदयपुर

 

व्याख्या- राजस्थान उच्च न्यायालय की मुख्य पीठ जोधपुर में है। जयपुर में उसकी खण्डपीठ (बैंच) है।


 प्रश्न - साल्व प्रदेश कौनसा क्षेत्र कहलाता था?

(1) दक्षिणी पूर्वी पठारी प्रदेश

(2) अलवर का इलाका

(3) अरावली पर्वतीय प्रदेश

(4) जोधपुर का दक्षिणी भाग 

 

 प्रश्न - वृहत् राजस्थान में मत्स्य संघ का विलय कब किया गया था?

 (1) 25 मई, 1949 

(2) 30 मार्च, 1949 

(3) 15 मई, 1949 

(4) जनवरी, 1950   

 

व्याख्या मत्स्य संघ का गठन 18 मार्च, 1948 को करौली, धौलपुर, अलवर व भरतपुर रियासत को मिलाकर हुआ था इस संघ को 15 मई, 1949 को वृहत् राजस्थान में मिलाकर संयुक्त वृहत् राजस्थान का गठन किया गया जिसकी राजधानी जयपुर ही रही। 


 प्रश्न - निम्न में से किस क्षेत्र पर सिसोदिया वंश का शासन नहीं था?

(1) शाहपुरा

(2) प्रतापगढ़

(3) किशनगढ़ 

(4) बाँसवाड़ा 

 

व्याख्या - गुहिल/सिसोदिया वंश का शासन चित्तौड़गढ़, उदयपुर,डूंगरपुर, बाँसवाड़ा, प्रतापगढ़, शाहपुरा आदि क्षेत्रों में था। 


 प्रश्न - निम्न दो कथनों को ध्यान से पढ़ें एवं नीचे दिये गये विकल्प में से सही उत्तर का चयन करें

(a) अरावली पर्वतमाला राजस्थान को दो असमान जलवायु वाले भागों में विभाजित करती है।

(b) डूंगरपुर-बाँसवाड़ा-प्रतापगढ़ का क्षेत्र वाग्वर कहलाता है।

निम्न में से सही विकल्प का चयन कीजिए

(1) कथन a सही है। 

(2) कथन b सही है

(3) कथन a एवं b दोनों सही हैं।

(4) दोनों कथन सही नहीं हैं।     

 प्रश्न - किस तिथि को राज्य की चार बड़ी देशी रियासतें संयुक्त राजस्थान में शामिल हुई तथा नये गठित संघ का नाम वृहत्  राजस्थान रखा गया?

(1) 15 मई, 1949

(2) 30 मार्च, 1949

(3) 18 अप्रैल, 1949

 (4) 2 अक्टूबर, 1949

व्याख्या-30 मार्च, 1949 को राज्य की चार बड़ी रियासतें जयपुर, बीकानेर, जोधपुर एवं जैसलमेर संयुक्त राजस्थान में शामिल हुई। इसके बाद अधिकांश क्षेत्र इसमें शामिल हो चुका था। अत: राजस्थान के गठन की तिथि इसी 30 मार्च को माना गया। इसीलिए इसे हम राजस्थान दिवस के रूप में मनाते हैं।


 प्रश्न - पाकिस्तान का निम्न में से कौनसा जिला राजस्थान की पश्चिमी सीमा को नहीं छूता है?

(1) उमरकोट

(2) रहीमयार खान

(3) कराची

(4) बहावलपुर। 

व्याख्या-लिंबाराम राज्य के प्रसिद्ध तीरंदाज हैं। इन्हें 1995 96 में राजस्थान खेल रत्न पुरस्कार प्रदान किया गया था। 


 प्रश्न - स्वतंतंत्रता के समय राजस्थान में निम्न में से कौनसी रियासत मौजूद नहीं थी?

(1) सवाईमाधोपुर 

(2) नागौर व चित्तौड़गढ़

(3) गंगानगर व भीलवाड़ा

(4) उक्त सभी

व्याख्या- स्वतंत्रता के समय राजस्थान में 19 देशी रियासतें, तीन ठिकाने (Chiefships) एवं केन्द्र शासित क्षेत्र अजमेर- मेरवाड़ा था । उक्त देशी रियासतों में प्रश्न में दी गई कोई रियासत नहीं थी।

व्याख्या-कर्नल टॉड राजस्थान अंग्रेजी सरकार के पॉलिटिकल एजेण्ट थे। इन्होंने राजस्थान के इतिहास पर अपनी यह पुस्तक लिखी है जिसमें राजस्थानी इतिहास को 'रोमन लिपि' में लिखा है।


 प्रश्न - 1 नवम्बर, 1956 को राजस्थान के अंतिम पुनर्गठन के समय के राज्य का कौनसा क्षेत्र मध्यप्रदेश प्रांत में मिलाया गया?

(1) सुनेल टप्पा

(2) अजमेर मेरवाड़ा

(3) दिलवाड़ा क्षेत्र

(4) सिरोंज क्षेत्र

व्याख्या- झालवाड़ जिले का सिरोंज क्षेत्र मध्यप्रदेश राज्य में मिलाया गया।


 प्रश्न - राज्य के निम्न में से किस स्थान पर सूर्य की किरणें सबसे कम तिरछी पड़ती हैं-

(1) दौसा 

(2) पाली 

(3) भरतपुर 

(4) जोधपुर

 व्याख्या-पालो शहर इन चारों स्थानों में से सबसे कम अक्षांशों पर स्थित है अतः यहाँ किरणें अन्य तीन की अपेक्षा कम तिरछी पड़ेंगी।


 प्रश्न - निम्न में से कौनसा कथन असत्य है?

(1) भीलवाड़ा व टोंक जिले के कुछ भागों को पहले खेराड़ या मालखेराड़ नाम से जाना जाता था। 

(2) बाड़मेर-जालौर का क्षेत्र मालाणी के नाम से प्रसिद्ध है।

(3) पाली, नागौर व झुंझुनूँ के लूणी नदी के प्रवाह क्षेत्र को बांगड़ (बांगर) नाम से जाना जाता है।

(4) गुर्जरत्रा क्षेत्र उदयपुर के गुजरात से लगे इलाके को कहते हैं।

 

 व्याख्या- गुर्जरत्रा क्षेत्र जोधपुर रियासत के दक्षिणी भाग को कहा जाता था।


 प्रश्न - स्वतंत्रता के समय अजमेर मेरवाड़ा क्षेत्र पर किनका शासन था?

(1) राठौड़ वंश 

(2) कछवाहा वश 

(3) चौहान वंश 

(4) अंग्रेज सरकार

 

व्याख्या- स्वतंत्रता के समय अजमेर- मेरवाड़ा क्षेत्र अंग्रेज सरकार (केन्द्रीय सरकार) के सीधे नियंत्रण में था जिसका प्रशासन चीफ कमिश्नर के अधीन था।


 प्रश्न - निम्न में से कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

(1) रणकपुर_हजार खंभों का शहर

(2) उदयपुर_पूर्व का वेनिस

(3) डीग_जलमहलों की नगरी

(4) जोधपुर_स्वर्ण नगरी

 

व्याख्या- जोधपुर को सूर्यनगरी, मरुभूमि, थारमरुस्थल का प्रवेश द्वार आदि उपनामों से जाना जाता है। स्वर्णनगरी के नाम से जैसलमेर विख्यात है।


 प्रश्न - स्वतंत्रता से पूर्व राजस्थान में रियासतें थी

(1) 18 

(2) 19 

(3) 20 

(4) 21

व्याख्या-इस 19 रियासतों के अलावा तीन ठिकाने (लावा, कुंभलगढ़ व नीमराणा) तथा एक केन्द्र शासित क्षेत्र (चीफ कमिश्नर प्रांत) अजमेर मेरवाड़ा भी था

 प्रश्न - वर्तमान राजस्थान का निर्माण किस तिथि को हुआ

(1) 30 मार्च, 1949 

((2) 26 जनवरी, 1950 

(3) 26 जनवरी, 1956 

(4) 1 नवम्बर 1956

व्याख्या- संयुक्त राजस्थान में चार बड़ी रियासतों जयपुर, जोधपुर, बीकानेर व जैसलमेर के सम्मिलित होने के बाद 30 मार्च, 1949 को वृहत्त राजस्थान का निर्माण हुआ। इसी तिथि को राजस्थान निर्माण की तिथि माना जाता है।


 प्रश्न - राजस्थान के इस प्रदेश के लिए 'राजस्थानियादित्य' नाम किस ग्रंथ/ अभिलेख में उल्लेखित है ?

(1) सेंट्रल एण्ड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इण्डिया

(2) भाब्रू शिलालेख

(3) बसन्तगढ़ (सिरोही) शिलालेख

(4)  राजरूपक 

व्याख्या- विक्रम संवत् 682 में उत्कीर्ण बसंतगढ़ के शिलालेख में 'राजस्थानियादित्य' शब्द का प्रयोग किया गया है। 


 प्रश्न - राजस्थान गठन के विभिन्न चरणों एवं उनके गठन की तिथियों का कौनसा जोड़ा सुमेलित नहीं है?

(1) वर्तमान राजस्थान-1 नवम्बर, 1956

(2) राजस्थान संघ- 25 मार्च, 1948

(3) संयुक्त वृहत्तर राजस्थान-15 मई, 1949

(4) वृहत् राजस्थान- 25 अप्रैल 1948   

व्याख्या- वृहत् राजस्थान का निर्माण 30 मार्च, 1949 को जयपुर, जोधपुर बीकानेर व जैसलमेर रियासत के मिलने के बाद हुआ।


 प्रश्न - राजस्थान की धातु नगरी किस शहर को कहा जाता है?

(1) भीलवाड़ा

(2) हल्दीघाटी

(3) नागौर

(4) जोधपुर

व्याख्या-नागौर में धातु के कृषि यंत्र व औजार बड़े पैमाने पर बनाये जाते हैं।अतः इसे धातु नगरी कहते हैं। 


 प्रश्न - आदिवासियों के कुंभ नाम से कौनसा तीर्थस्थल प्रसिद्ध है?

(1) मातृकुण्डिया, राशमी 

(2) वाल्मिकी मंदिर, सीताबाड़ी 

(3) कपिलधारा 

(4) बेणेश्वर 

व्याख्याडूंगरपुर में माही-सोम-जाखम नदियों के त्रिवेणी संगम के पास स्थित बेणेश्वरं भगवान शिव का प्रसिद्ध स्थान है। यहाँ हर वर्ष बेणेश्वर मेला आयोजित होता है।


 प्रश्न - अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'एनल्स एण्ड एण्टीक्विटीज ऑफ राजस्थान में कर्नल जेम्स टॉड द्वारा इस प्रदेश के लिए क्या नाम प्रस्तुत किया गया?

(1) राजस्थान

 (2) रायथान 

(3) मरुकान्तार 

(4) मरु प्रदेश

 व्याख्या- कर्नल जेम्स टॉड द्वारा राजस्थान के इतिहास पर लिखित एवं सन् 1829 में लंदन से प्रकाशित उनकी पुस्तक 'एनल्स एण्ड एण्टीक्विटीज ऑफ राजस्थान' में उन्होंने इस भू भाग के लिए राजस्थान (Raja'sthan) शब्द का प्रयोग किया है। 


 प्रश्न - निम्नांकित में से कौनसा स्मारक 2010 वर्ष में विश्व धरोहर में सम्मिलित कर लिया गया?

(1) हवामहल - जयपुर 

(2) वेधशाला -जयपुर

(3) कुम्भलगढ़ दुर्ग-कुम्भलगढ़

(4) मेहरानगढ़ - जोधपुर

 व्याख्या- इससे पूर्व 1985 में केवला देव पक्षी उद्यान को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया था। जन्तर-मन्तर नाम से जाने वाली वेधशाला का निर्माण जयपुर के संस्थापक सवाई जयसिंह ने कराया था।


  प्रश्न - आदिवासियों का मसीहा किसे कहा जाता है?

(1) मोतीलाल तेजावत 

(2) हरिदेव जोशी

(3) गोविंद गुरु

(4) सुरजी भगत

व्याख्या- मोतीलाल तेजावत ने आदिवासियों में व्याप्त अंधविश्वास व कुप्रथाओं को समाप्त कर उन्हें संगठित करने हेतु "एकी आंदोलन' चलाया था। 


 प्रश्न - सिरोही रियासत का आबू-दिलवाड़ा क्षेत्र राजस्थान गठन के कौनसे चरण में शामिल हुआ?

(1) तृतीय चरण 

(2) चतुर्थ चरण 

(3) छठा चरण 

(4) सप्तम चरण 

व्याख्या- राजस्थान में सिरोही रियासत का आबू-दिलवाड़ा क्षेत्र 1 नवम्बर, 1956 को हुए अंतिम पुनर्गठन के समय शामिल हुआ। 


 प्रश्न - Central and Western Rajpoot States of India' पुस्तक का अन्य प्रसिद्ध नाम क्या है?

(1) लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इण्डिया

(2) मिलिट्री मोर्स ऑफ जार्ज टॉमस

(3) ट्रेवल्स इन द मुगल अम्पायर

(4) एनल्स एण्ड एन्टीक्विटीज ऑफ राजस्थान

व्याख्या- 'सेन्ट्रल एण्ड वेस्टर्न राजपूत स्टेट्स ऑफ इण्डिया' पुस्तक की रचना कर्नल जेम्स ने की थी।


 प्रश्न - .राजस्थान के किस नगर के सम्बन्ध में कहा जाता है कि केवल पत्थर की टाँगें ही आपको वहाँ ले जा सकती हैं?

(1) चित्तौड़

(2) जैसलमेर

(3) उदयपुर

(4) जोधपुर 

व्याख्या- इस संबंध में यह दोहा प्रसिद्ध है

'घोड़ा कीजे काठ का, पिण्ड कीजे पाषाण

 बख्तर कीजे लोह का, तब देखो जैसाण'


 प्रश्न - जोधपुर का प्राचीन नाम क्या था

(1) मेदपाट 

(2) विराट

(3) माध्यमिका

(4) मरुभूमि

व्याख्या- धौलपुर को प्राचीन समय में कोठी कहते थे। श्रीपंथ बयाना को कहा जाता था। 


 प्रश्न - धौलपुर रियासत पर किनका शासन था ?

(1) कछवाहा वंश 

(2) जाट वंश

(3) यादव वंश

(4) भाटी वंश

व्याख्या- राजस्थान की धौलपुर व भरतपुर रियासत पर जाट वंश का शासन था।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

MCQ 3 - राजस्थान का परिचय (असंगत युग्म - व्याख्या सहित ) - Rajasthan's Introduction

MCQ 4  - राजस्थान का परिचय ( असंगत युग्म -  व्याख्या सहित )  - Rajasthan's Introduction 

MCQ - राजस्थान की भौगोलिक स्थिति - Rajasthan Geography

MCQ - राजस्थान की भौगोलिक स्थिति  Rajasthan Geography प्रश्न-   पश्चिमी बालुकामुक्त मरुस्थलीय क्षेत्र (जैसलमेर-बाड़मेर का चट्टानी भाग) में किस काल की अवसादी चट्टानों का बाहुल्य है ? (1) पाषाण युग (2) टरशीयरी व प्लीस्टोसीन युग (3) मध्य पाषाण काल (4) नव पाषाण काल

मेहोजी मांगलिया ( लोकदेवता )

 मेहोजी मांगलिया ( लोकदेवता ) मैं हाजी मांगलिया बोलता क्यों सर नागौर के थे उनका लालन-पालन ओसियां जोधपुर में हुआ था पूजा स्थल बात ही नहीं जोधपुर में है पिताजी गोपाल राव सांखला इन की सवारी किरण काबरा घोड़ा दिन का मेला भाद्रपद कृष्ण अष्टमी को लगता है जैसलमेर शासक रंग देव के सामने गौ रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए पुजारी मांगलिया राजपूत होता है जिनके वंश की वर्दी नहीं होती है